LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

सोरेन परिवार संथाल परगना के अलावे ओर कहीं से नहीं जीत सकता चुनाव: बाबूलाल

  • एनडीए के प्रेसवार्ता में सोरेन परिवार पर बाबूलाल ने जमकर बोला हमला
  • उपचुनाव से पहले एनडीए की हुई पहली प्रेसवार्ता, बाबूलाल मरांडी के अलावे सुदेश महतो, दीपक प्रकाश, चंद्रप्रकाश चैधरी हुए शामिल

रांची। झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को एक ओर जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा से बतौर झामुमो प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची में एनडीए की हुई प्रेसवार्ता में सोरेन परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन का परिवार संथाल परगना छोड़कर राज्य में ओर कहीं से चुनाव नहीं लड़ सकते है और न ही चुनाव जीत सकते है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन खुद संथाल के बरहेट से विधायक हैं। उनकी भाभी जामा से विधायक हैं और तीसरा भाई दुमका से चुनाव लड़ रहा है। कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बनाम परिवारवाद का चुनाव है। प्रेसवार्ता में बाबूलाल के अलावा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बेरमो विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाष चैधरी मौजूद थे।

बेरमो और दुमका से हेमंत सरकार को उखाड़ने का काम करेगी जनता

कहा कि राज्य में असल उद्योग बंद होने के कगार पर है लेकिन पिछले नौ महीने से यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा फल-फूल रहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसी क्या हड़बड़ी थी कि 30 सिंतबर को तबादले की अधिसूचना जारी हुई और उसी दिन उस अधिसूचना के सारे तबादले रद्द भी कर दिये गये। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बिचैलिए चला रहे हैं और जिस राज्य में बिचैलिए सरकार चलाएंगे वहां कभी भी विकास नहीं हो सकता। कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार को जल्द ही सत्ता से उखाड़कर फेंकने का काम करेंगी। जिसकी शुरुआत बेरमो और दुमका विधानसभा में उपचुनाव से होगी।

जनता से किये वादों के साथ दो कदम भी नही चल पा रही है हेमंत सरकार: सुदेश

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि जिन वादों के साथ हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता में आई थी, उन वादों के साथ दो कदम भी चलने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले 10 महीनों में नहीं किया है। कहा कि हेमंत सोरेन के उपचुनाव में जाने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन हमारा कारण स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि चुनाव में एनडीए के दोनों प्रत्याशियों की जीत होगी।

13 को दुमका में लुइस मरांडी और 14 को बेरमो से योगेश्वर बाटुल भरेंगे पर्चा

भाजपा झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जब जब भाजपा और आजसू मिलकर काम करती है तो उसका परिणाम ज्यादा बेहतर होता है। भाजपा और आजसू का गठबंधन नैसर्गिक गठबंधन है। कहा कि एनडीए गठबंधन किसान विरोधी, आदिवासी विरोध, महिला विरोध, गरीब विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ चुनाव जीतने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को दुमका में एनडीए प्रत्याशी लुइस मरांडी और 14 अक्टूबर को बेरमो से एनडीए प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल तेनुघाट में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान दोनों जगहों पर भाजपा, आजसू, लोजपा और जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons