बूथ स्तर पर गिरिडीह के भाजपा नेताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती
गिरिडीहः
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती रविवार को गिरिडीह भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया। पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, चुन्नूकांत और प्रर्देश मंत्री दिलीप वर्मा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाया। इस दौरान प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु ने सदर विस के बक्सीडीह स्थित बूथ 192 और 193 पहुंचे। जहां भाजपा समर्थकों के साथ पंडित दीनदयाल की जयंती मनाया। मौके पर प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य साहु ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन त्याग और बलिदान की गाथा रहा है। इस दौरान पंडित दीनदयाल के जीवन को भाजपा नेता ने समाज और देश के अमूल्य बताया। जयंती में नागेशवर दास, चंचला देवी, विजय दास, श्याबल घोष, नीरज चन्द्रवंशी, राजेश ठाकुर, बालेशवर दास, प्राण दास, सुरेन्द्र दास, कुलदीप दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।