LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

रांची से आए कंसल्टेंट टीम ने विधायक के साथ किया ओवरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण

  • जल्द ही तैयार किया जायेगा डीपीआर

गिरिडीह। शहर के झरियागादी स्थित बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का एक बार फिर औचक निरीक्षण करने के लिए शनिवार को रांची से कंसल्टेंट टीम गिरिडीह पहुंची। टीम में शामिल आरसीडी के रांची से आए अधिकारियों ने स्थानीय इंजीनियर व सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ स्थल का जायजा लिया। इस दौरान ईटीम इंटरप्राइजेज के एमडी संजय झा, ब्रिज इंजीनियर प्रवेश कुमार सोनू, ड्राफ्ट्समैन धीरेंद्र कुमार, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, वार्ड पार्षद राजू यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

मौके पर आरसीडी के रांची से आए अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज के दोनों और के लोगों को निर्माण के बाद फायदा होगा। कहा कि ब्रिज निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया है जल्द ही विज्ञापन तैयार किया जायेगा। कहा कि ब्रिज की लंबाई लगभग 66 मीटर रहेगी। वही दोनों और 18 मीटर अलग से अप्रोच कर्व में बनाई जाएगी।

वहीं सदर विधायक ने कहा कि आरसीडी रांची की टीम और गिरिडीह टीम के साथ मिलकर स्थल का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही ब्रिज निर्माण का डीपीआर तैयार कर विज्ञापन निकाला जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons