LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

गिरिडीह के अजय सिन्हा बने धनबाद के प्रभारी

कांग्रेसियों ने किया स्वागत

गिरिडीह। झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी ने  किसान विरोधी बिल के खिलाफ राज्य भर में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा जिला प्रभारियों की घोषणा की गई है। गिरिडीह जिला काँग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू को धनबाद जिला का प्रभारी बनाया गया है।श्री सिन्हा को धनबाद जिला प्रभारी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय नेता समीर राज चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदनलाल विश्वकर्मा, महिला कांग्रेस की  जिलाध्यक्ष कंचन सिंह, मोती खान,शमशाद रज्जू समेत पार्टी के नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी है। सभी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट कर कहा कि श्री सिन्हा को प्रभारी बनाए जाने से पार्टी में उत्साह बढ़ेगा। वही धनबाद के प्रभारी बनाये जाने पर श्री सिन्हा ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपीं है उसे वे निष्ठापूर्वक निभाएंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons