LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

रोटरी गिरिडीह ने मनाया 63 वां पदस्थापना समारोह

राजन जैन बने सत्र 2020-21 के अध्यक्ष

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह का 63 वाँ पदस्थापना समारोह रविवार की शाम वर्चुअल जूम ऐप्प पर ऑनलाइन आयोजित किया गया। समारोह का संचालन बिजय सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के द्वारा की गई। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के द्वारा सत्र 2019-20 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उप जिलापाल लक्खी प्रसाद गौरीसरिया ने सत्र 2020-21 के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजन जैन, सचिव रवि चूड़ीवाला समेत अन्य पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।

आगामी सत्र की बनाई गई कार्ययोजना

समारोह को संबोधित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष राजन जैन ने आने वाले सत्र की कार्य योजना को बताया। साथ ही क्लब के सभी सदस्यों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर आगे की कार्ययोजना बनाई। वहीं साल भर जिन-जिन सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए सचिव मनीष तार्वे समेत कई सदस्यों को अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। समारोह का धन्यवाद ज्ञापन सरदार गुणवंत सिंह सलूजा ने किया। मौके पर राजेन्द्र बगेड़ीया, प्रमोद अग्रवाल, शम्भु जैन, शिव प्रकाश बगेडीया, प्रदीप डालमिया, नरेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रवाल, ओम प्रकाश डोकानिया समेत क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons