LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के गांडेय में भाजपा नेता और प्रखंड समवंयक के बीच हुए मारपीट के खिलाफ भाजपाई ने निकाला प्रतिवाद मार्च

गिरिडीहः
पीएम आवास योजना में गिरिडीह के गांडेय प्रखंड समंवयक राकेश शर्मा पर भष्ट्राचार का आरोप लगाकर बुधवार को भाजपा ने प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान समवंयक के खिलाफ भाजपाईयों ने प्रखंड कार्यालय में धरना देकर जिला प्रशासन से समवंयक के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया। बताते चले कि मंगलवार को ही प्रखंड समंवयक पर भष्ट्राचार का आरोप लगाने के दौरान प्रखंड समवंयक और भाजपा नेता यदुनंदन पाठक के बीच जमकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हाथपाई तक हो गई। इस दौरान प्रखंड के कर्मियों ने दोनों को अलग कराया। समवंयक के साथ भाजपा नेता के बीच हुए मारपीट की घटना से आक्रोशित भाजपाईयों ने बुधवार को गांडेय में प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान प्रतिवाद मार्च को पूरे गांडेय में भ्रमण कराने के बाद भाजपाई प्रखंड कार्यालय पहुंचे, और धरना दिया। जहां पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, वासुदेव सिंह, मिठु पाठक, श्याम पाठक, अभिषेक पाठक, दिनेश राय, राजकुमार पाठक, अरुण पांडेय, सूबोध पाठक, मनीषा पांडेय, शंकर राय समेत कई कार्यकर्ताओं ने गांडेय बीडिओ समेत कर्मियों पर हर योजनाओं में भष्ट्राचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि योजना के सही लाभुकों को योजना दिलाने के नाम पर पदाधिकारी और कर्मी मारपीट करते है। जबकि हालात ऐसे है कि पैसे देने के बाद भी लाभुकों को पीएम योजना का फायदा नहीं मिल रहा। धरना पर बैठे भाजपाईयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जियो टैग के माध्यम से योजना में बड़े पैमाने पर कमीशन की वसूली हो रही है। इस बीच धरने पर अरुण हाजरा, भोला मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons