LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

प्रर्देश अध्यक्ष पर हुए केस के विरोध में गिरिडीह में भाजपाईयोें ने हेंमत सरकार का किया पुतला दहन

मुुकदमा वापस लेने को लेकर भाजपाईयों ने हेंमत सरकार को दिया अल्टीमेटम
गिरिडीहः
उपचुनाव में दुमका में भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष सह रास सदस्य दीपक प्रकाश का बयान देना मंहगा पड़ गया। बयान को गंभीरता से लेते हुए दुमका प्रशासन के निर्देश पर नगर थाना में प्रर्देश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज हुआ। तो केस दर्ज होने से भाजपा ने तेवर कड़े कर लिए है। गुस्साएं भाजपाईयों ने रविवार को भाजपा के गिरिडीह कमेटी ने शहर के टावर चाौक पर सूबे के सीएम हेंमत सोरेन का पुतला दहन कर दिया। साथ ही सत्तारुढ़ दल झामुमो और हेंमत सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रर्देश अध्यक्ष पर किए गए झूठे केस को सरकार को वापस नहीं लेती है तो भाजपा का आंदोलन और तेज होगा। सड़क में झामुमो और हेंमत सरकार के कारनामों को भाजपा बेनकाब करेंगी। तो सदन में भी सरकार की कुर्सी हिलाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में झंडा मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम हेंमत सोरेन का पुतला लिए शहर भ्रमण के लिए निकली। मौके पर महापौर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, संदीप डंगाईच, संजीत सिंह पप्पू, सुखदेव साहु, सदानंद वर्मा, मोती लाल उपाध्याय, दीपक शर्मा, नवीन सिन्हा, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, श्याम गुप्ता, दारा हाजरा, प्रकाश दास, हरमिंदर सिंह बग्गा, जयशंकर सिन्हा शिंकू, , विशाल गुप्ता, रागिनी लहरी, निर्भय सिंह, रंजीत सिंह समेत कई भाजपा शामिल थे। जो झंडा मैदान से हेंमत सोरेन का पुतला लिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चाौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने हेंमत सरकार के विरोध में जमकर गुस्सा निकाला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons