Uncategorized

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाईयां

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ता झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खुशी में तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा व चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित के नेतृत्व में गांधी मैदान से होते तिसरी चौक तक सभी लोगों के बीच मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे में काफी खुशी देखने को मिली। भाजपा संसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बनाने से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है। कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का सरकार बनना तय है। मौके पर भाजपा नेता सोनू हेमब्रोम, सुनील साव, कपिल यादव, मुरली बरनवाल, नरेश यादव, उदय साव, मोहन बरनवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons