LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आम आदमी पार्टी की बैठक में मुखिया सदीक अंसारी ने थामा आप का दामन

  • काम की राजनीति करने वाली पार्टी से जुड़ें युवा: कृष्ण मुरारी शर्मा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी की एक जिला स्तरीय बैठक शनिवार को शहर के कृष्णानगर स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्मल प्रसाद महतो ने किया। बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सद्दीक अंसारी ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने आप की टोपी पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार जनमुद्दों पर गंभीर नहीं है। बेरोजगारी, महँगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। रेलवे जो सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला विभाग था उसको पूँजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। सरकारी बैंकों को खत्म कर प्राइवेट बैंकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अमीरी और गरीबी की खाई दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ रही है। एसएससी की तैयारी करने वाले नौजवान हताश हैं। झारखंड में कर्मचारियों के तीन लाख पद खाली हैं। आज तक झारखंड सरकार स्थानीय नीति नहीं बना पाई। इन सारे परिस्थितियों में भी देश में केवल एक पार्टी है आम आदमी पार्टी जो काम की राजनीति कर रही है। उन्होंने युवाओं से काम की राजनीति करने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आह्वान किया।कहा कि भाजपा पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सहित दैनिक उपयोग के चीजों का दाम बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर कांँग्रेस और झामुमो ने होल्डिंग टैक्स दुगुना करके झारखंड की शहरी जनता के साथ बहुत नाइंसाफी किया है। सरकार इसको वापस ले नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


गिरिडीह विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो ने कहा कि अँग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक है एनडीए और यूपीए की सरकार। जनता महँगाई से कराह रही है और सरकार जनता को लुटने में लगी है। कहा कि झारखंड में कोयला, बालू, पत्थर, माइका को इतने बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से लूटा जा रहा है वो अभी जब छापेमारी हो रही है तब जनता को पता चल रहा है। कहा कि जब पंजाब में जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिल सकता है तो झारखंड में क्यों नहीं मिल सकता है। कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द जनमुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी।

बैठक में तेजनारायण महतो, मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, हेमलाल महतो, सीताराम महतो, राजेश महतो, रोजन अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, कासिम अंसारी, बदरूद्दीन अंसारी, सुभाष शर्मा, नईमुद्दीन अंसारी, अफजल अंसारी, राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons