LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया अभार

  • कहा 18 वर्षों के आंदोलन के बाद पारा शिक्षकों को मिला सहायक शिक्षक नाम

गिरिडीह। सहायक शिक्षकों की सेवा स्थाई करने पर गावां प्रखंड के सहायक शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी में बैठक कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार जताया है। सहायक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि 18 वर्षाे से लगातार आंदोलन करने के बाद हेंमत सरकार ने हमलोगों को पारा शिक्षक का नाम बदलकर सहायक शिक्षक के रूप में दिया है। साथ ही हमलोगों का अधिकार दिलाया है। जो हमलोगों के लिए बहुत बड़ी सफलता है।

मौके पर राजीव कुमार, सोनू बर्णवाल, मनोज रजवार, मुकेश यादव, प्रकाश पंडित, सुबोध कुमार समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons