LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अलग अलग घटनाओं में तीन युवक घायल

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से तिसरी अस्पताल लाया गया। पहली घटना तिसरी थंबाचक पर चेकनाका के की है। जहां एक युवक राजेश सिंह बाइक से गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तिसरी अस्पताल इलाज को लाया गया। जहां डॉक्टर देवव्रत ने उपचार के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बाइक असंतुलित होकर गिरे, घायल

दुसरी घटना तिसरी चंदौरी मुख्य मार्ग पर सकसकिया मोड़ के पास की है। इस घअना में होंडा साइन बाइक में सवार दो युवक अपने घर दानों खुटा जाने के दौरान असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिससे गंगवा कुमार (23) व बीरेंद्र कुमार (26) को हाथ पैर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से तिसरी पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में तिसरी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों भाई है तिसरी बाजार से अपने घर दानों खुटा लौट रहा था। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons