Uncategorized

अनियंत्रित टेम्पू पुल के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

एक ही परिवार के सात लोग टेम्पू में थे सवार

गिरिडीह। तिसरी थाना के गड़कुरा गांव जाने वाली मुख्य सड़क के बीच पडरिया पुल पर अनियंत्रित टेम्पू पलट गई। टेम्पू में एक ही परिवार के एक बच्चा सहित सात लोग सवार थे। जिसमें एक चांदो मरांडी की मौत हो गई। वहीं एक का पैर टूट गया। शेष चार लोगों को हल्की चोट लगी है। टेम्पू में एक साल की बच्ची बाल बाल बच गई। घटना रात नो बजे की है।
घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पिकु प्रसाद, एसआइ अमोद कृष्ण झा, बेले उरांव सहित दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। इसके पुर्व टेम्पू चालक एक घायल महिला (जिसका पैर टूटा था) व देवर कैला मरांडी टेम्पू पर सवार होकर भाग चुका था। घटना स्थल पुल के नीचे गंभीर रूप से घायल चांदो मरांडी पड़ा हुआ था। सांसे चलती देख उसे तत्परता से उठाकर तिसरी अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चांदो ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गांवा प्रखंड के कुबरी व हल्दिया गांव से टेम्पू पर सवार होकर तिसरी प्रखंड के महादेव टांड गांव बहन के ससुर की मौत के मातम में शामिल होने आया था।रात को घर जाने के दौरान यह घटना घटी।टेम्पू से सुखनी मुर्मू,मुनिया सोरेन,सुमरी हांसदा सहित चार गोतनी व मृतक चांदो मरांडी,कैला मरांडी,एक साल का बच्चा व एक ड्राइवर घर जा रहा था।मृतक चांदो मरांडी सुमरी हांसदा की पति था।मृतक के छह संतान है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons