Uncategorized

कुंप में मिला तीन दिनों से लापता धारू हांसदा का शव, परिजन मर्माहत

  • मजदूरी करने गांव से बाहर गया था धारू हांसदा

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा पंचायत के महादेव टांड़ गांव में तीन चार दिनों से लापता साचो मुर्मू की पति धारू हांसदा का शव शनिवार को घर के थोड़ी दूर में स्थित धंसे हुए कूप में मिली। जिसकी सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।

बताया जाता है कि महादेव टांड़ गाँव के रहने वाला धारू हांसदा तीन दिन पहले मजदूरी करने गांव से बाहर गुमगी तरफ गया था। जिसके बाद से घर नही लौटा था। मृतक की पत्नी साचो मुर्मू काफी खोजबीन की नही मिलने पर तिसरी थाना में इसकी सूचना दी थी। शनिवार सुबह को उक्त कूप के पास गई तो देखा की पति का शव पानी में तैर रहा है। हल्ला करने पर ग्रामीण जुटने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जाता है कि खोजबीन करने के दौरान जिस कूप में शव मिला पहले भी पत्नी साचो मुर्मू गई थी, लेकिन नही मिला था। ग्रामीणांे के अनुसार उक्त कूप मृतक के घर से थोड़ी दूर में स्थित है। कूप पुराना है जिससे सिर्फ पटवन का काम होता है। मृतक धारू हांसदा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी के अलावे एक बेटा व दो पुत्री छोड़ गया। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। तिसरी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons