LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आम आदमी पार्टी ने किया ऑक्सीजन जाँच अभियान की शुरूआत

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के द्वारा सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं 06 से ऑक्सीजन जाँच अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान आॅक्सीमित्र टीम ने घर घर जाकर लोगों के आॅक्सीजन लेवल की जांच की। साथ ही राहगीरों, सब्जी विक्रेताओं, ऑटो चालकों, काम कर रहे मजदूरों के भी आॅक्सीजन की जांच की गई। आक्सीमित्रों ने बिना मास्क काम कर रहे मजदूरों के बीच मास्क का भी वितरण किया। जाँच के पूर्व लोगों को सेनिटाइज भी किया गया।

पहले दिन हुई 67 लोगों की जांच

मौके पर मौजूद आप के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, अतः बिना मास्क के अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। उन्होने लोगों से बुजुर्गो व बच्चों का विशेष ख्याल रखने की अपील की। बताया कि अभियान के पहले दिन कुल 67 लोगों के आॅक्सीजन लेवल की जांच की गई है। ऑक्सीजन जाँच अभियान के गिरिडीह प्रभारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि यह जाँच निःशुल्क किया जा रहा है। कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

टीम में कृष्ण मुरारी शर्मा, अभिषेक सिन्हा, अधिवक्ता कुमार राकेश, विवेक आनन्द कुशवाहा, अमित कुमार वर्मा मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons