LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आम आदमी पार्टी ने मनाई गाँधी और शास्त्री की जयंती

गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।

आम जनता नहीं बल्कि पुंजीपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आप के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत को आजाद करवाकर जो अंतिम आदमी के विकास का सपना देखा था। वो सपना आज चकनाचूर होता नजर आ रहा है। कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर पुंजीपतियों के लिए काम कर रही है। कहा कि देश के नौजवानों को भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

बापू और शास्त्री ने देश के लिए दिया बलिदान

नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार किसान विरोधी कृषि बिल लाकर किसानों को अंबानी अडाणी का बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। अधिवक्ता कुमार राकेश ने कहा कि बापू और शास्त्री देश के दो धरोहर थे। दोनों ने देश के लिए बलिदान दिया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक आनन्द कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज का ट्रेलर देखने को मिल रहा है। हाथरस की घटना ने भारत को पूरे विश्व में शर्मसार किया। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश भाजपा को सत्ता में लाने का खामियाजा भुगत रहा है। बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगारी के कारण आये दिन युवा आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन सरकार को नौजवानों की तनिक भी चिंता नहीं है।

ये थे मौजूद

मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा, युवा मोर्चा के महासचिव अजीत कुमार वर्मा, ऑक्सीजन जाँच अभियान के नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons