गिरिडीह के बगोदर में स्कार्पियो पलटा, एक की मौत, एक घायल
गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर में हुए सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत आॅन द स्पाट हो गया। तो घटना में एक युवक गंभीर रुप से जख्मी भी हो गया। मृतक की पहचान बिहार के नांलदा जिले निवासी सुरेन्द्र कुमार के रुप में किया गया। जबकि घायल शाहबाग कुमार भी उसी जिले का रहने वाला है। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल मंे जुटी। तो सूचना मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भिजवाया। जहां घायलकों का इलाज किया जा रहा है। मृतक बिहार के नालंदा जिला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में चालक समेत पांच व्यक्ति कोलकाता से वापस नालंदा लौट रहे थे। इसी दौरान पांचो लिए जब स्कार्पियो बगोदर के अटका बीसमाईल के पुल के समीप पहुंचा। तो बीसमाईल के समीप ही चालक का संतुलन स्कार्पियो से बिगड़ गया। और स्कार्पियो पुल के रैलिंग से टकरा गया। इस दौरान स्कार्पियों दो पलटी मारते हुए सड़क किनारे पलटा। इसे सुरेन्द्र कुमार की मौत मौके पर हो गई। तो शाहाबाग समेत तीन और को चोट लगी। लेकिन शाहबाग को गंभीर चोट पहुंचा। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।