गिरिडीह के जमुआ में पत्थर खदान के नहर में डूबने से युवक की मौत
गिरिडीहः
रविवार का दिन गिरिडीह के लिए हादसों भरा रहा। अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हुई। सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में जहां एक महिला की हत्या हो गई। वहीं जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव के पत्थर खदान के नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक जुबेर खान की मौत हो गई। मृतक जमुआ के ही कहारडीह गांव निवासी पप्पू खान का बेटा था, और अपने चार साथियों के साथ नहाने चांडीह गांव पहुंचा था। जहां नहाने के क्रम में जुबेर पत्थर खदान के नहर में डूबा, और गहरे पानी में चला गया। जिसे उसकी मौत हो गई। इस दौरान साथियों ने जब मदद के लिए आवाज लगाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और मृतक के शव को निकालने का प्रयास हुआ। जुबेर का शव तीन सौ फीट गहरे पानी से निकाला गया।

वैसे घटना के बाद पुलिस जांच में कई चाौंकाने वाले तथ्य सामने आएं, जिसमें चांदडीह गांव का यह पत्थर खदान का लीज लीजधारक को सिर्फ दो एकड़ पांच डिस्मिल था, लेकिन लीजधारक ने गलत तरीके से चांडीह गांव के इस पत्थर खदान में पूरे पांच एकड़ को घेर कर पत्थरों का अवैध खनन कर रहा था। लिहाजा, घटना का एक बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा है कि खदान के लीजधारक द्वारा अवैध तरीके से लीज के लाईसेंस से अधिक इलाके में खदान चलाया जा रहा था।