Latestझारखण्ड

सोलर सिटी के रूप में जल्द ही डेवलप होगा गिरिडीह

विधायक सुदिव्य सोनू की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी सहमती

गिरिडीह। केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित गिरिडीह जिले को सोलर सिटी बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस क्रम में रेनेवेबल एनर्जी के क्षेत्र में कार्य करने वाली एजेंसी जरेडा योजना का डीपीआर तैयार करने में जुट गयी है। इसकी जानकारी जरेडा के निदेशक के.के वर्मा ने झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग को पत्र के माध्यम से दी है। हांलाकि केन्द्र प्रयोजित इस योजना को गिरिडीह की घरती पर पर लाने में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का अहम योगदान है।

झारखंड के एक जिले को बनाना था सोलर सिटी

विदित हो कि भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से झारखंड के किसी एक जिला को सोलर सिटी के रूप में डेवलप करने के लिए सहमति मांगी गयी थी। गिरिडीह को सोलर सिटी बनाने के लिए गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू ने पूरी तत्परता के साथ ल। इस योजना के तहत सभी घरों की छतों पर रूफ टॉप गये। जिसके परिणामस्वरूप गिरिडीह जिले को सोलर सिटी के रूप में डेवलप करने के लिए चयन कर लिया गया।

घर की छत और खाली जमीन पर लगेगा सोलर प्लांट

बताया जाता है कि घरों की छतों पर सोलर पैनल की सहायता से एक किलोवाट से लेकर संबंधित घर की कुल जरूरत की क्षमता वाले पावर प्लांट लगाए जाएंगे। उसमें पारंपरिक बिजली का कनेक्शन भी रहेगा। घर के मालिक जरूरत के अनुसार बिजली का इस्तेमाल करेंगे और बची हुई बिजली वितरण निगम को ग्रिड के माध्यम से बेच देंगे। पावर प्लांट घर की छतों पर या परती जमीन पर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए घर के मालिक या भूस्वामी को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons