Latestझारखण्ड

वाटरफाॅल में नदी के बीच फंसा युवक, रेस्क्यु कर निकाला गया युवक

रात के करीब 10 बजे तक चला रेस्क्यु, स्थानीय लोगों ने किया सहयोग

गिरिडीह। जिले के पर्यटक स्थल उसरी वाटरफॉल में शुक्रवार दोपहर से पानी के बीच फंसे एक व्यक्ति को देर रात जिंदा और सुरक्षित निकाला है। व्यक्ति का नाम मो असलम है और वह पास के ही हरदिया गांव का रहने वाला है। नदी से बाहर आने के बाद बताया कि वह शुक्रवार को दोपहर 2 बजे वह नदी में गया था। उस समय पानी कम था। अचानक से नदी में पानी आ गया। जिसके बाद वह एक चट्टान पर चढ गया। शाम 5 बजे के करीब आसपास के ग्रामीणों ने उसे नदी के बीच चट्टान में फंस हुआ देखा और फिर मुफस्सिल पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस असलम को बचाने के लिए प्रयास में जूट गई। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही खंडोली के गोताखोर बिनोद मिश्रा को भी बुलाया गया। मौके पर उपस्थित मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि रेस्क्यु कर रात करीब 10 बजे उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया गया कि अंधेरा होने के कारण व्यक्ति को निकालने में परेशानी हो रही थी, नदी में पानी अधिक था। लेकिंन गोताखोरों और स्थानीय लोगों का प्रयास सफल रहा और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons