LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

केन्द्रीय मंत्री के अक्समात निधन पर जिप अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदना

कहा गरीबों दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए याद किए जाएंगे रामविलास पासवान

कोडरमा। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जिला परिषद के अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने 11 चुनाव लड़े, जिनमें 9 बार उनकी जीत हुई। 6 प्रधानमंत्रियों के साथ उनकी सरकार में मंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है। हमेशा गरीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया है। उनका सभी दलों के साथ अच्छा संबंध था। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। भारतीय राजनीति में प्रत्येक लोगों के लिए वह सहज उपलब्ध थे। मंत्रीमंडल में भी वह काफी सक्रिय रहते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व उनके परिजनों को इस दुख की बेला में शक्ति प्रदान करें।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons