LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में आइसा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

राज्य सरकार से कि गिरफ्तारी में हस्तक्षेप की मांग

गिरिडीह। झारखंड के वरिष्ठ सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी जी की एनआईए की टीम द्वारा भीमाकोरे गाँव कांड के फर्जी केस मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आइसा ने बगोदर में प्रतिवाद कार्यक्रम संगठित किया। कार्यक्रम में आइसा नेता इमरान नाजिर, प्रखण्ड प्रमुख मुस्ताक अंसारी, प्रो. हेमलाल महतो, रामरतन शर्मा, संजय कुमार, पंकज कुमार महतो सहित कई अन्य शामिल थे।
कहा गया कि फादर स्टेन स्वामी झारखंड में पिछले पांच दशक से मानवाधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। मोदी और भाजपा शासन में सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, आनंद तेल तुम्बडे, फादर स्टेन समेत अन्य प्रख्यात लेखकों, साहित्यकारों, मानवधिकार कार्यकर्ताओं व प्रगतिशील हस्तियों की गिरफ्तारी कर तानाशाही थोपना चाहती है। मांग की गई कि झारखंड सरकार वरिष्ठ मानवधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन की गिरफ्तारी के खिलाफ हस्तक्षेप करंे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons