प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान और ग्राम कार्य योजना निर्माण पर हुई चर्चा
गिरिडीह। शुक्रवार को जिले के जमुआ प्रखंड के सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान और ग्राम कार्य योजना निर्माण हेतु प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने की। मौके पर मुखिया और जलसहिया को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जल संबंधी उन सभी गतिविधियों की पहचान करना है, जो ग्राम समुदाय की जीवन सुगमता को बेहतर बनाने में मदद करती है। सभी घर में नल से जल पहुँचाना है। इस अभियान को पुरा करने के लिए 2024 तक का लक्ष्य दिया गया है। समय के अंदर इस मिशन को सफल बनाना है।
जल निकायों का सम्मान और रक्षा करने के साथ ही इसे प्रदूषित होने से है बचाना
वर्ल्ड विजन के प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण समुदाय को अपनी अन्तः ग्राम जल आपूर्ति अवसंरचना के अपनत्व, प्रबंधन, प्रचालन और रख रखाव की जिम्मेदारी लेना होगा। जल निकायों का सम्मान और रक्षा करना है इसे प्रदूषित होने से बचाना है। गंदे जल का निस्तारण कर मीठे पानी को भी बचाना है। कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्यवक अमित कुमार वर्मा, फॉर एस संस्था जिला समन्वयक रंजन कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता बब्लू हांसदा ने विचार व्यक्त किए। मौके पर उपस्थित मुखिया महेंद्र कुमार, विष्णु नारायण वर्मा, कमरूद्दीन अंसारी, गीता देवी, जल सहिया सितारा प्रवीण, गुड़िया देवी, स्मिता सिन्हा, प्रीति सिंह, गायत्री देवी, संगीता देवी, गुलसन खातून, सालेह प्रवीण, विमला देवी, प्रमिला देवी, दीनेश्वरी कुमारी कुशवाहा, मधु कुमारी, रीता कुमारी, गीता देवी, बबिता देवी, सुषमा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।