LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ग्रामसभा कर विकास का रोडमेप किया तैयार

मुखिया पति पर एक खास समाज का अनदेखी करने का लगाया आरोप

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखण्ड के फतहा पंचायत के चरघरा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता चंचला देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में पंचायत के विकास का रोडमैप तैयार किया गया। दुधनिया, डोंगोडीह चरघरा के लोगों ने पीएम आवास, राशन कार्ड, रोड़ एवं फतहा चरघरा पालमो खरीयोडीह को जोड़ने वाले सड़क में पड़ने वाले गहरे नाले पर पुल बनाने पर जोर दिया। चरघरा एवं डोंगोडीह के ग्रामीणों ने सरकारी जन वितरण की दुकान चरघरा में करने की मांग की। ग्रामसभा में पीएम आवास में मुखिया पति द्वारा एक खास समाज की अनदेखी किये जाने के खिलाफ प्रखण्ड मुख्यालय मार्च करने का निर्णय लिया। मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा 14वीं वित्त की राशि से शौचालय एवं पंचायत सचिवालय के सौंदर्यीकरण में बरती गई अनियमितता की जांच करवाने की बात ग्रामसभा में हुई। ग्राम सभा मे बिहारी महथा, सुशांत चैधरी, करण चैधरी, पंकज चैधरी, अरूण चैधरी, बिरेन्द्र विश्वकर्मा, विजय चैधरी, सुमित्रा देवी, फूलवन्ती देवी, गणेश चैधरी सहित कई लोग थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons