किसानों के भारत बंद को आप का समर्थन: डीएनसिंह
- केन्द्र सरकार के काले कानून के खिलाफ किसानों को सड़क पर उतरने का किया अहवान
- कहा देश में चल रही है कम्पनी राज
गिरिडीह। संयुक्त राष्ट्र किसान मोर्चा के द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने देते हुए कहा कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएनसिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से बंद के समर्थन का आह्वान किया है। विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान आन्दोलन कर रहे हैं और आन्दोलन में अब तक सैकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि देश में कम्पनी राज चल रहा है और तीनों कृषि कानून पूँजीपतियों के लिए बनाया गया है। सरकारी मंडियों को खत्म करने और कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाले काले कृषि कानूनों को केन्द्र सरकार को तुरत वापस ले। उन्होंने कहा कि नये तीनों कृषि कानून के खिलाफ दस महीने से आन्दोलन चल रहा है लेकिन सरकार को जरा भी शर्म नहीं है। भारत के इतिहास में लोकतंत्र में आजतक ऐसी सरकार नहीं आई जिसने जनता के अधिकारों और अभिव्यक्ति को कुचलने का काम किया हो। एक-एक करके देश की संपत्ति बेचने वाली सरकार के खिलाफ देश की जनता को खड़ा होने का वक्त आ गया है। आम आदमी पार्टी ने काले कृषि कानून के खिलाफ झारखंड के सभी किसानों से सड़क पर उतरने की अपील की है।




