LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झारखंड सरकार के दमनकारी नीतियों के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश रैली

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन, विरोध में जमकर लगाए नारे

गिरिडीह। झारखंड के हेमंत सरकार के दमनकारी नीतियों एवं हिटलर शाही के विरोध में युवा मोर्चा के द्वारा गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी दहन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजित राय के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर भ्रमण किया और टॉवर चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

मौके पर मौजूद पार्टी के ज़िलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के द्वारा 31 जुलाई को जनता एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल किया गया। जिसपर जवाब देने के बजाय मुख्यमंत्री के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने जबरन विधानसभा के सभागार में भाजपा के विधायकों को बंद कर दिया। इस दौरान सभागार में बिजली काटने और पानी बंद कराने के साथ ही मार्शल के द्वारा अभद्र व्यवहार कराया गया। वहीं गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ने 19 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा को प्रवास के क्रम में गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नहीं दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विनय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, ज़िला महामंत्री संदीप डंगाइच एवं सुभाष चंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, ज़िला मंत्री नवीन सिन्हा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रंजित कुमार राय, रणबहादूर पासवान, प्रो0 विनीता कुमारी, शालिनी वैशिख्यार, उषा कुमारी, मिथुन चन्द्रवंशी, हरमिन्दर सिंह बग्गा समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons