LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आप लड़ेगी नगर निगम और नगर पंचायत का चुनाव, तैयारी शुरू

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बुधवार को झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव कमेटी की घोषणा की। दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में बने 4 सदस्यीय चुनाव कमेटी आबिद अली, देवनाथ सिंह और प्रेम कुमार को शामिल किया गया हैं । बताया गया कि उक्त कमेटी झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव संबंधी सारी तैयारियां कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी के साथ करेंगें। दुर्गेश पाठक ने कहा कि 15 अगस्त तक झारखंड प्रदेश की प्रदेश कमेटी की घोषणा मुख्यमंत्री सह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पीएसी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर की जाएगी।

  • कार्यकर्ताओं में खुशी

चुनाव कमेटी की घोषणा पर आम आदमी पार्टी के गिरिडीह के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड प्रदेश के नेता दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय झारखंड प्रदेश कमेटी की घोषणा होने से झारखंड के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। श्री शर्मा ने प्रदेश के नव चयनित चार सदस्यीय समिति के सदस्यों को बधाई दी है।

  • इन्होंने दी बधाई

चुनाव कमेटी की घोषणा के बाद कमेटी में शामिल सदस्यों को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही है। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों में दिनेश यादव, सागर चौधरी, मेहबूब अंसारी, निर्मल महतो, अधिवक्ता कुमार राकेश, अभिषेक सिन्हा, अधिवक्ता इमरान खान, तैयब अंसारी, तेज नारायण महतो, मो दानिश अहमद , ब्रह्मदेव शर्मा, शीवशंकर मुर्मू, मुर्शीद मिर्जा, राजीव रंजन, मो कासिम अंसारी, रोहित विश्वकर्मा, आरिफ अहमद, सुभाष शर्मा, मुकेश टुडू सहित कई लोग शामिल हैं ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons