Latestकोलकातावेस्ट बंगाल

बंगाल के महिला-पुरूष करते हैं देश में सबसे अधिक तंबाकू का सेवन

अरूणाचल प्रदेश के पुरूष देश भर के पुरूषों में और असम की महिलाएं देश भर की महिलाओं में पीती हैं सबसे अधिक शराब

कोलकाता। तंबाकू सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल के महिला व पुरुष भारत में राष्ट्रीय स्तर पर तंबाकू के सेवन में आगे हैं। बंगाल के 80.4 प्रतिशत पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। जबकि तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 59.2 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। वर्ष 2019-20 के लिए उपलब्ध डेटा के अनुसार बंगाल के बाद तंबाकू सेवन के मामले में तेलंगाना दूसरे स्थान है। यहां 70 प्रतिशत पुरुष और 48.8 प्रतिशत महिलाए तंबाकू का इस्तेमाल करती हैं। सिर्फ पुरुषों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और बिहार में 60 प्रतिशत से ज्यादा पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं।

दूसरी ओर शराब पीने के मामले में असम की महिलाएं बाकी राज्यों की महिलाओं और अरुणाचल प्रदेश के पुरुष बाकी प्रदेश के पुरुषों से काफी आगे हैं। असम की 15 से 49 साल उम्र वाली 26.3 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। इसके बाद जम्मू कश्मीर का स्थान है। वहांज आयु वर्ग (15-49 साल) की 23 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर केवल 1.2 प्रतिशत महिलाएं ही शराब का सेवन करती हैं। सर्वे में चंडीगढ़, लक्षद्वीप में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या शून्य है। इसके अलावा मेघालय में 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। बाकी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 10 प्रतिशत से कम है।

असम में शराब पीने वाली 44.8 प्रतिशत महिलाएं हफ्ते में एक बार शराब पीती हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 35 प्रतिशत है। मंत्रालय की रिपोर्ट की मानें तो भारत में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। वहां के 59 प्रतिशत पुरुषों से शराब के सेवन करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 29.2 प्रतिशत पुरुष शराब पीते हैं। असम में यह आंकड़ा 29.2 प्रतिशत है। वहां शराब पीने वाले पुरुषों में से 51.9 प्रतिशत हफ्ते में एक बार पीते हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 40.7 प्रतिशत है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons