LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

हत्या आरोपी के गिरफ्तारी से नाराज महिलाओं ने गिरिडीह के सरिया थाना का की घेराव, दो पूर्व विधायक भी हुए शामिल

गिरिडीहः
गिरिडीह के सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार की लापरवाही के खिलाफ सोमवार को भाजपा के पूर्व बागी विधायक जयप्रकाश वर्मा और पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के नेत्तृव में ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। थाना के घेराव के क्रम में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। और थाना प्रभारी प्रेम कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरिया बाजार में प्रदर्शन करते हुए दोनों पूर्व विधायकों के साथ महिलाएं सरिया थाना के गेट पहुंची। और धरना पर बैठ गई। इस दौरान पूर्व विधायकों ने थाना प्रभारी पर हत्या के आरोपी पवन साहु को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरिया के चन्द्रमारनी गांव के युवक पवन वर्मा की हत्या साजिश के तहत उसी गांव के पवन साहु ने किया था। लेकिन हत्या के काफी दिन बीतनें के बाद भी इस आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि आरोपी पवन साहु सरिया में बेखौफ घूम रहा है।

जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ नौशाद आलम भी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। और महिलाओं के साथ दोनों पूर्व विधायकों को भरोषा देते हुए एक माह का वक्त मांगते हुए कहा कि एक माह के भीतर आरोपी का गिरफ्तारी होगा। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी करेगी। बताते चले कि सरिया के चन्द्रमारनी गांव के युवक सूरज वर्मा की मौत पहले सड़क हादसे में होने की बात सामने आई। तो दुसरी तरफ परिजनों ने सुरज की हत्या पवन साहु पर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी को सरिया थाना प्रभारी दबोचने को लेकर गंभीर नहीं थे, तो सोमवार को गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन की। जिसमें दोनों पूर्व विधायक भी शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons