LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

नदी किनारे मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

मृतका की माँ ने दामाद के खिलाफ किया हत्या का मुकदमा

गिरिडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव के समीप रविवार की सुबह नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान जमुई निवासी दिलीप चैधरी की पत्नी 22 वर्षीय दीप्ती देवी के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके सलैया आई थी। बताया गया कि उसका पति भी अपनी बेटी से मिलने अपने ससुराल सलैया पहुंचा था। घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है।

घटना के बाद से पति फरार

बताया जाता है कि मृतका दीप्ति देवी कुछ दिन पहले अपने मायके आई हुई थीं। मृतका का पति दिलीप भी अपने ससुराल अपनी बेटी से मिलने पहुंचा था। मृतका की माँ शर्माती देवी ने दामाद दिलीप चैधरी पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इस संबंध में मृतका की माँ शर्माती देवी ने बताया कि उसके दामाद और बेटी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। बताया कि शनिवार की शाम भी उसके दामाद ने उसकी पुत्री को मछली पकड़ने की बात कहकर नदी ले गया था। उसके बाद से दोनों में से कोई भी वापस नहीं लौटे। रविवार की सुबह जब मृतका का भाई नदी में मछली पकड़ने पहुंचा तो अपनी बहन का शव नदी के किनारे देखा। इस घटना की जानकारी उसने अपने परिवार वालों और पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर हीरोडीह थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons