प्रतिभागियों के प्रदर्शन से गिरिडीह का दिल्ली पब्लिक स्कूल भी दिखा झारखंड के स्थापना दिवस की रंग में
नन्हें प्रतिभागी बिरसा मुंडा के साथ तिलका मांझी के दिखे अवतार में
गिरिडीहः
गिरिडीह के भोरणडीहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच राज्य का 22वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। स्कूल में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक त्रिलोचन सिंह, स्कूल की प्राचार्य सोनी तिवारी और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गुंजन रॉय ने दीप जलाकर और भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। निदेशक त्रिलोचन सिंह के नेत्तृव में दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अभिभावकों का तो मन मोहा ही। साथ ही संथाली वेशभूषा के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते दिखे।

इस दौरान छात्राएं भी संथाली परिधान में संथाली लोकगीतों पर झूमर पेश की। तो नन्हें छात्र भी पांरपरिक अस्त्र तीर-धनुष लिए भगवान बिरसा मुंडा के स्वरुप में नजर आएं। कमोवेश, नन्हें छात्रों से लेकर छात्राएं तक शामिल हुई। स्कूल की और से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता के कैटेगरी ए में त्रिशा भूदोलिया जहां पहले स्थान पर रही। तो कैटेगरी बी में एंजिल चाौधरी दुसरे स्थान पर रही।

प्रतिभागियों ने मौके पर संथाली वेशभूषा में भगवान बिरसा मुंडा के साथ तिलका मांझी के रुप में दिखें। और बच्चों के इसी स्वरुप ने अभिभावकों से लेकर शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने पूरे प्रतियोगिता को चार समूह में बांटकर आयोजित किया था। जिसमें रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस शामिल था। चारों समूह के प्रतिभागियों के प्रदर्शन से स्कूल का माहौल राज्य के स्थापना दिवस पर रंगा दिखा।