LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

निवर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर को दी गई विदाई, नये का स्वागत

गिरिडीह। जमुआ थाना परिसर में शुक्रवार को एक सादे समारोह में जमुआ सर्कल के निवर्तमान पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार राम को जहां भावभीनी विदाई दी गई वहीं जमुआ सर्कल के नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह का स्वागत किया गया। जमुआ बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास, राजधनवर थाना प्रभारी संदीप कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी आर. एस. पांडेय, परसन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, नवडीहा थाना प्रभारी सावन कुमार, जमुआ के निवर्तमान उपप्रमुख चंद्रशेखर राय, एसआई नरेश यादव, बीरबल सिंह, संजीत पाल, मनीता कुमारी, रंधीर सिंह, शैलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, निवर्तमान मुखिया महेन्द्र यादव, अनिल साव, पत्रकार सुधीर कुमार सिन्हा, रामचंद्र हाजरा, प्रमोद गुप्ता, प्रवीण कुमार, इकबाल आलम, सुनील वर्मा, लक्ष्मण मंडल, रवि राजा, चंदन कुमार के अलावा कई लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार बिजय कुमार चैरसिया ने किया।

अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं लोग – बीडीओ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमुआ बीडीओ ने कहा कि जीवन में आना जाना लगा रहता है। खासकर सरकारी नौकरी में स्थान्तरण लगा रहता है। लेकिन इस क्रम में कई लोग अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। जमुआ के निवर्तमान पुलिस निरीक्षक विनय कुमार भी कुछ उन्हीं में हैं। इनकी कमी जमुआ को खलेगी। प्रशासनिक कार्यों में पूर्वानुमान और निष्पक्षता दो बड़ी चीजें होती है। जो पदाधिकारी इन दोनों चीजों में खुद को ढाल पाते है उनका प्रशासनिक सफर उतना हीं सफल होता है। निवर्तमान पुलिस निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि जमुआ की याद हमेशा आती रहेगी। मुझे यहां सभी का साथ और सहयोग मिला है। यहां मैने जो सीखा है उसे आगे भी बेहतर करने का प्रयास करूंगा। नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मैं विनय सर के कार्यों को और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। मुझे आशा है कि मुझे भी यहां के लोग हर सहयोग करेंगे और मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जमुआ में लॉ एंड ऑर्डर की ब्यवस्था कायम करने में मैं सभी का सहयोग लेता रहूंगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons