LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शादीगवारो गांव के आदिवासी के घर में घुसे चोर की ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, मौत

कई मामले में आरोपी था मृतक, मामले की जांच मे ंजूटी पुलिस

गिरिडीह। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के शादीगवारो गांव में एक चोर की हत्या ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला। मृतक मुफ्फसिल थाना इलाके के बुढियाखाद के सिमरिया गांव निवासी बिनोद चौधरी था। जिसे शादीगवारो गांव में ग्रामीणों ने पीट पीटकर हत्या कर दिया। मामला मॉब लिंचिंग से जुड़ा हुआ है या नही, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस मामले को मॉब लिचिंग मानने से इंकार कर रही है। आरोपी बिनोद चौधरी चोरी समेत कई अन्य मामले में भी आरोपी बताया जा रहा है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले में जांच में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर की रात को आदिवासी बाहुल्य गांव शादीगवारो में सारे ग्रामीण सोए हुए थे। इसी दौरान बीरालाल टुडू नामक व्यक्ति के घर के उस कमरे में विनोद घुस गया जिसमें बकरियां व गाय थी। विनोद बकरियों को खोल रहा था तभी मवेशी चिल्लाने लगे। मवेशियों की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए और शोर मचाने लगे। बीरालाल जिस कमरे में सोया था उससे बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन बाहर से कमरा बंद था। वह अंदर से कमरे के दरवाजे को उखाड़ कर हाथ में तीर धनुष लेकर बाहर निकाला। घर वालो ने इस दौरान विनोद पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा की बिनोद के हमले में बीरालाल चोटिल हो गया। इस बीच गांव वाले जुट गए और भाग रहे विनोद को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।

रविवार की सुबह घटना की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू, मुखिया फूलचंद बास्के, उप मुखिया संजय यादव के साथ प्रकाश सिंह भी पहुंचे और सभी ने गांव वालों से बात की। प्रवीण ने कहा कि यह घटना आत्मरक्षा में घटी है। कहा कि चूंकि मृतक विनोद पहले से दागी है और इस इलाके में चोरी की घटना लगातार घट रही थी। रात में भी चोरी करने के लिए ही विनोद आया था। इस बीच गांव वाले जग गए। इस दौरान विनोद ने घर के मालिक पर हमला कर दिया और लोग गुस्से में आ गए और इस तरह की दुखद घटना घट गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons