LatestNewsझारखण्ड

कोडरमा कुश्ती संघ को झारखंड प्रदेश बेस्ट कुश्ती संघ का अवार्ड

कोडरमा। 21वीं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के द्वारा रांची में आयोजित वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान वर्ष 2019-20 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर कोडरमा जिला कुश्ती संघ को बेस्ट कुश्ती संघ का पुरस्कार दिया गया। कोडरमा जिला कुश्ती संघ को पहली बार मिले इस पुरस्कार से जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है। वहीं संघ से जुड़े खिलाड़ी उत्साहित है।

इन्होने दी बधाई

कोडरमा जिला कुश्ती संघ के इस उपलब्धि पर संघ के सचिव अनिल सिंह, योग संघ के अध्यक्ष कुंदन राणा, ईशा कुमारी, उमेश कुमार, मिथलेश सिंह, मो तौफीक हुसैन, अनिल कुमार, मो आरिफ अंसारी, सतीश कुमार सिन्हा, नूतन सिन्हा, पियूष सिंह, गोलू यादव, अतुल आनंद, सुमित कुमार, रानी कलरा, प्रवीण कुमार, विशाल सिंह, नीरज कुमार, अंकित यादव सहित अन्य लोगों व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons