गिरिडीह के धनवार में वज्रपात से दो युवकों की हुई मौत, तीन युवक झुलसे
गिरिडीहः
बुधवार को अचानक मौसम बदला, और झामझम बारिश के बीच आसमानी बिजली भी कड़कनी शुरु हो गई। इसी क्रम में गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के रतबाद गांव में बारिश होने के साथ बिजली कड़कड़ना शुरु हुआ। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रतबाद गांव में देर शाम हुए घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रतबाद गांव के मैदान में गांव के ही सुभाष चाौधरी, अजीत यादव, सोनू चाौधरी, प्रिसं चाौधरी और अरविंद चाौधरी खेल रहे थे। इसी दौरान मूषलाधार बारिश शुरु हुआ, तो सभी लड़के बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चले गए।

इसी क्रम में तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। जिसमें चार युवक वज्रपात के चपेट में आने से गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस बीच कुछ और युवकों ने घायल युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दिया। तो परिजन घटनास्थल पहुंचे। जहां परिजनों ने अरविंद समेत चारों को धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में चिकित्सक ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद के पिता राजेन्द्र चाौधरी कोलकाता में मजदूरी करते है। इधर वज्रपात की दुसरी घटना धनवार के ही गुंडरी गांव के मंझलीटांड निवासी रतन पांडेय के 14 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार की मौत भी वज्रपात से हो गया। मृत प्रिंस कुमार गांव के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वो वज्रपात के चपेट में आ गया। जिसे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची, और पूरे घटना की जानकारी ली।