LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बकरी पालन का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू

  • आइडिया के एसएचजी महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
  • बकरी पालन से महिलाओं की बढ़ेगी आमदनी: संतोष पाण्डेय

गिरिडीह। आजीविका उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नाबार्ड और आइडिया के संयुक्त तत्वावधान में जमुआ प्रखंड के दुम्मा में सोमवार को एसएचजी महिलाओं का बकरी पालन का दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग शुरू किया गया। प्रशिक्षण में आइडिया किरण महिला समूह जीतोडीह, आइडिया शारदा महिला समूह बरोटांड़, आइडिया दुर्गा माता महिला समूह बरोटांड़, आइडिया हंस महिला समूह बरोटांड़, आइडिया सीता महिला समूह नावाडीह की कुल 60 महिलाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए आइडिया संस्था के प्रोग्राम डायरेक्टर संतोष पाण्डेय ने कहा कि बकरी पालन से महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी है। बकरी पालन महिलाओं के लिए सबसे अच्छा व्यवसाय है।


प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव और पंकज कुमार वर्मा ने झारखंड में बकरी पालन एक परिचय, बकरियों का नस्ल, बकरी का खान पान, बकरियों का स्वास्थ्य, रोगों से बचाव आदि की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आइडिया के प्रोग्राम मैनेजर मुकेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, जोधो हजाम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons