LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अम्बेदकर चैक पर शहीद महेंद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

किसान आंदोलन के समर्थन में बनाई गई मानव श्रृंखला

गिरिडीह। शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बिहार के घोषी विधायक रामबली सिंह यादव गिरिडीह पहुंचे और अम्बेदकर चैक पर स्व. महेंद्र सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शहादत दिवस को किसान आंदोलन को समर्पण करते हुए मानव श्रृंखला बनाया। जिसमें माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, प्रीति भास्कर, नौशाद अहमद चाँद, अब्दुल सुभान, मो. सलमान, मनीष वर्मा, आलम, सोनू, प्रदीप यादव, मिंटू मलिक, बॉबी देवी, मो. फिरोज, कन्हैया सिंह, पप्पू खान, निशांत कुमार हसनेन आदि मानव श्रृंखला की अगुवाई कर रहे थे।

भाकपा माले हमेशा किसानों के साथ: रामबली सिंह

मौके पर विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के विरुद्ध तीन कानून बनाये है उसे वापस लेना होगा। किसान भी अपनी जायज मांगो पर खड़े है। भाकपा माले हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने कहा आज का दिन शहीद कॉ. महेंद्र सिंह याद किया जा रहा है। बिहार में भी कॉ. का नाम बड़े ही फक्र और इज्जत से लिया करते है। स्व. महेंद्र सिंह अमर है इनके विचारों पर चलने की जरूरत है। मोदी सरकार को पीछे धकेलना होगा। राजेश यादव राज्य कमिटी के सदस्य ने कहा कि हम सब इनके बताए रास्ते पर चलते रहेंगे और जुल्म के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे। वहीं विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि आज के नेताओ को शहीद महेंद्र सिंह सिख देते है कि कैसे विकट परिस्थिति में भी जनता के साथ खड़े रहते थे। कहा कि आज के युवा इनको पढ़े समझे यदि राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखना है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons