LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

  • कॉमर्शियल गाड़ियों का काटा गया चालान

गिरिडीह। जिले में इन दिनों ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह से सख्त है और इसे लेकर कई जगहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी यातायात पुलिस ने गिरिडीह सर्कस मैदान के समीप विशेष जांच अभियान चलाया। जिसमे कमर्शियल वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, फिटनेस, ओवरलोड, प्रदूषण आदि को देखा और गलती पाए जाने पर जुर्माना भी वसूला।

मौके पर उपस्थित यातायात प्रभारी प्रेम रंजन उरांव ने बताया कि दर्जनों वाहनों का ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से चालान काटा गया है। बताया कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

मौके पर यातायात प्रभारी प्रेम रंजन उरांव, कृष्णकांत यादव, केएस मुंडा, सहायक पुलिस के राम प्रसाद, राज किरण, किशोर कुमार, लखन कुमार यादव, इमरान खान सहित कई जवान मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons