LatestNewsझारखण्ड

दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने किया उसके घर से गिरफ्तार

राजद नेता की हत्या और भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोपी भाईयों के घर पुलिस जल्द चस्पा करेंगी फरार का इश्तिहार

गिरिडीहः
दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय फरार आरोपी सिंकल मंडल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी के पूरनी गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सिकंल मंडल गांव की एक युवती के घर बीतें साल नवंबर माह में घुस कर दुष्कर्म किया था। पीड़िता के घर पर आरोपी ने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाया था। चार्ज किए गए मोबाइल को लेने के बहाने आरोपी सिकंल मंडल उसके घर घुसा, और अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के दुसरे दिन पीड़िता ने डुमरी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं नौ माह बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
इधर राजद नेता के हत्या और भाजपा नेता पर जानलेवा हमले समेत दर्जन भर से अधिक अपराधिक मामलों में फरार चल रहे मोतीलेदा गांव निवासी राजेश राय और उसके भाई मुकेश राय को दबोचने के लिए बेंगाबाद पुलिस ने पूरा ताकत झोंक दिया है। बावजूद दोनों आरोपी भाई पुलिस के गिरफ्त से अब भी फरार है। जबकि इन मामलों में ही पुलिस ने दोनों आरोपी भाई के आरोपी पिता सुखदेव राय समेत अब तक पांच लोगों को जेल भेजा है। लिहाजा, फरार चल रहे दोनों आरोपी भाईयों को लेकर अब बेंगाबाद पुलिस ने भी तेवर कड़े कर लिए है। सदर एसडीपीओ कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस जल्द ही दोनों आरोपी भाईयों के घर फरार होने का इश्तिहार चस्पा कर सकती है। इसके बाद भी दोनों फरार रहे, तो उनके घर की कुर्की जब्ती का वांरट गिरिडीह कोर्ट से ले सकती है। इसके लिए बेंगाबाद थाना पुलिस ने कोर्ट से इश्तिहार निर्गत कराने के लिए प्रे कर दिया है। इश्तिहार निर्गत होने के तुंरत बाद बेंगाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरु करेंगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons