LatestNewsझारखण्ड

नक्सल प्रभावित पीरटांड में गिरिडीह सांसद और विधायक ने किया स्वास्थ केन्द्र भवन का शिलान्यास

गिरिडीहः
नक्सल प्रभावित पीरटांड प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का शिलान्यास बुधवार को गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चाौधरी और स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने शिलापट्ट में नारियल फोड़ कर किया। मौके पर सांसद चाौधरी ने कहा कि पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के बनने से इलाके के लोगों को पूरा फायदा मिलेगा। पीरटांड मंे ही जैन समाज का विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन भी पीरटांड के इलाके में आएं दिन सड़क हादसे होते रहते है। लेकिन स्वास्थ केन्द्र के निर्माण होने से यह परेशानी समाप्त होगी। इस दौरान विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जरुरत और आबादी के लिहाज से पीरटांड में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का निर्माण होना जरुरी था। क्योंकि देश-विदेश से हर साल जैन तीर्थयात्रियों का जत्था यहां पहुंचता है। स्वास्थ केन्द्र के निर्माण से यात्रियों को छोटी बामरी और हादसे होने के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल जाने की परेशानी से निजात मिलेगा। इधर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के उद्घाटन समारोह में झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधी सह आजसू अध्यक्ष मृत्युजंय यादव उर्फ गुड्डु यादव, सिकंदर हेम्ब्रम समेत दोनों पार्टियों के कई समर्थक मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons