ट्रेक्टर और कार कि टक्कर में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
गावां-तिसरी मुख्य मार्ग हुई दुर्घटना
गिरिडीह। शुक्रवार की शाम गावां-तिसरी मुख्य पथ पर हड़हड़ा गांव के समीप ट्रेक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायल बिहार राज्य के बांका जिला के कटोरिया गांव के निवासी बताए जा रहे है, वही ट्रेक्टर चालक गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर गावां थाना पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर अपने साथ गावां थाना ले आई है।
घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम वाहन संख्या बीआर 10एन 7758 और ट्रेक्टर विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों के एक दूसरे के सामने आ जाने से जोरदार टक्कर हुई। जिसके बाद कार में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों घायलों को दूसरी गाड़ी से इलाज के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी गावां थाना पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची गावां थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर अपने साथ थाना ले आई है।