LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरिडीह। तिसरी पुलिस ने सोमवार को अलग अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मारपीट के मामले में जहां एक आरोपी चुरामन महतो को गिरफ्तार किया है वहीं पल्सर बाइक से बिहार में अंग्रेजी शराब सप्लाई करने जा रहे सकलदेव साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि मंझिलाडीह में जमीन विवाद को लेकर बिनोद यादव व उनकी पत्नी उषा देवी की रॉड व डंडा से जमकर पिटाई की गई थी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में तिसरी पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चुरामन महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने गश्ती करने के दौरान तिसरी गुमगी मुख्य मार्ग पर बाइक से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहे सकलदेव साव दबोच लिया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons