LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के बगोदर के युवक का मेघालय में पुल में नहाने से हुआ मौत

गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर के पोचरी गांव के युवक की मौत मेघायल के मावटेन गांव के प्राकृतिक पुल में नहाने के दौरान हो गया। घटना मंगलवार दोपहर का है लेकिन परिजनों को जानकारी बुधवार की शाम को मिला। जबकि मृतक का शव गुरुवार दोपहर को आने की उम्मीद है। मृतक बगोदर के पोचरी गांव का रहने वाला अभिषेक कुमार मंडल है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक अभिषेक असम के गुवाहाटी से आईआईटी कर रहा था। और मंगलवार को अपने चार दोस्तों के साथ गुवाहाटी से मेघायल घूमने गया हुआ था। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर ही मृतक अपने दोस्तों के साथ मेघालय स्थित ओड रिंगाई स्थित प्राकृतिक पुल में नहाने के लिए घुसा था। जहां नहाने के क्रम में मृतक अभिषेक गहरे पानी में चला गया। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के दुसरे दिन बुधवार को मृतक छात्र के पिता भी मेघायल पहुंचे, जहां पिता के मौजूदगी में मेघालय पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम कराते हुए शव को उसके पिता को सौंप दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons