LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भव्य कलश यात्रा के साथ पालगंज में हुई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ की शुरुवात

  • पूर्व विधायक ने की पुष्पवर्षा, सैंकड़ों की संख्या में भक्त हुए शामिल

गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में आहुत 12 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ सह नवनिर्मित दुर्गा मंडप मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुरुवात सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। पालगंज़ से निकली भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। अयोध्या से आए पीठाधीश्वर नरहरी दास महाराज के सानिध्य में निकले कलश यात्रा में दुर्गा मंडप पूजा समिति के कई सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साहू द्वारा कलश यात्रा में शामिल पुष्पवर्षा किया गया। पालगंज से निकल कर कलश यात्रा डुमरी रोड का भ्रमण करते हुए बराकर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस पालगंज पहुंच कर समाप्त हुआ। इधर आयोजन समिति के सदस्यो ने बताया की 10 दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के अनुष्ठान में शामिल होने कई साधु संत शामिल हो रहे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons