LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में डाला

गिरिडीह। देवरी थाना इलाके के चिकनाडीह गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को कुएं में डाल देने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। शनिवार की सुबह देवरी थाना प्रभारी के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मृतिका के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। बताया गया कि घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद देवरी थाना प्रभारी संतोष मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं जानकारी मिलने के बाद मृतिका का परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

  • विवाह के बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित

घटना के संबंध में मृतिका रूपा देवी के पिता जमुआ थाना के हारोडीह गांव निवासी अशोक महतो ने अपने दामाद दीपक वर्मा और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी पुत्री की हत्या कर उसका दामाद दीपक वर्मा और ससुराल वाले रात को ही शव को कुएं में डाल दिया। बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उसका दामाद और बेटी के ससुराल वाले फरार हो गए। बताया कि उन्होने वर्ष 2017 में बेटी रूपा का विवाह देवरी के चिकनाडीह गांव के निवासी दीपक वर्मा के साथ की थी। विवाह के बाद ससुराल वाले रूपा को लगातार प्ऱताड़ित कर रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons