GeneralLatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ड्यूटी करते गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में मौत

गिरिडीहः
अनलाॅक की प्रकिया के साथ ही गिरिडीह के प्रवासी मजदूरों की मौत दुसरे राज्यों में होना अब भी जारी है। हैदराबाद में गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के हसला गांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर की मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर के करीब हुआ। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक विनोद सिंह मंगलवार को मृतक राजेन्द्र ठाकुर के घर पहुंचे। और पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया। परिजनों से मुलाकात के दौरान विधायक ने हैदराबाद के कंपनी से मुआवजा दिलाने का भरोषा भी दिलाया। परिजनों से विधायक विनोद सिंह के साथ माले नेता मुस्ताक अंसारी, रामेशवर यादव, राजकुमार रवानी, ओमप्रकाश यादव समेत कई लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार बगोदर के हसला गांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर हैदराबाद में रहता था। लाॅकडाउन में भी मृतक घर नहीं आ कर वहीं काम कर रहा था। बीतें विजयादशमी के दिन सोमवार को हैदराबाद के केआईसीपीएल कंपनी के मालवाहक वाहन में खलासी की ड्यूटी पर कार्यरत था। सोमवार को ड्यूटी के दौरान राजेन्द्र ठाकुर की मौत हो गई। हालांकि हसला गांव के राजेन्द्र ठाकुर की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन परिजनों के अनुसार जिस वक्त मृतक की मौत हुई। उस वक्त भी मृतक राजेन्द्र ठाकुर ड्यूटी में ही था। कंपनी के कर्मियों ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दिया। बतातें चले कि अनलाॅक की प्रकिया के बाद से गिरिडीह के कई प्रवासी मजदूरों की मौत अब तक दुसरे राज्यों में काम के दौरान हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक प्रवासी मजदूर बगोदर क्षेत्र के ही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons