प्रधानमंत्री ने कृषि, किसान व गांव को बताया आत्मनिर्भर भारत का आधार
मन की बात में किया देशवासियों को संबोधित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात से देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरूआत उन्होने कोरोना के नियमों का पालन करने के आग्रह से किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का आधार कृषि, किसान, गांव, आत्मनिर्भरता है। इनके मजबूत होने से ही भारत मजबूत होगा। कारोना काल में लोग कई बंदिशों से मजबूत हुए हैं। लोग आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़े हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान स्वीट काॅर्न व बेबी काॅर्न की खेती कर ढ़ाई से तीन लाख प्रति एकड़ सालाना कमाई कर रहे हैं। अपनी फसल को किसान कहीं भी बेच सकते हैं। इससे प्रतीत होता है कि किसान भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। कहा कि वर्ष 2014 के बाद फल और सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर कर दिया गया। जिससे किसानों को काफी लाभ मिला हैं।
पराक्रमी के साथ विद्वान और चिंतक भी थे वीर भगत सिंह
प्रधानमंत्री ने कहा कि साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति शहीद वीर भगत सिंह को वे नमन करते हैं। 28 सितम्बर को उनके जन्मदिन को पूरा देश मनाएगा। कहा कि शहीद भगतसिंह पराक्रमी होने के साथ विद्वान और चिन्तक भी थे। उनके साहसिक कार्यों से लोगों को प्रेरणा मिलती है।