GeneralLatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के तिसरी के लोकायनयनपुर गांव के तालाब में डूबने से 40 वर्षीय युवक की हुई मौत

खेत पर काम कर तालाब में हाथ-पांव धोने के लिए गया था युवक, फिसल कर तालाब में डूबा

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के लोकायनयनपुर गांव के 40 वर्षीय रवि यादव की मौत मंगलवार की सुबह नयनपुर तालाब में डूबने से हो गई। मृतक गांव में रहकर खेती करता था। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ गांव के नयनपुर तालाब तो पहुंची। लेकिन तालाब से रवि के शव को निकालने में लोगों को काफी परेशानी हुई। क्योंकि तालाब में काफी पानी भरा था। इस बीच जानकारी मिलने के बाद लोकायनयपुर पिकेट की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और स्थानीय लोगों के सहयोग से रवि यादव के शव को निकालने में जुट गए। पानी अधिक रहने के कारण ही पुलिस के सुझाव पर तालाब के मेढ़ को जेसीबी से काटा गया। मेढ़ काटने के बाद जब काफी पानी बाहर निकला। तो शव को तालाब से निकाला गया। जानकारी के अनुसार रवि अहले सुबह खेती के लिए घर से निकला था। खेत पर काम के बाद रवि वापस घर जाने लगा। लिहाजा, वह तालाब के समीप पहुंच कर हाथ-पांव धोने लगा। हाथ-पांव धोने के क्रम में रवि का पांव फिसला। और वह फिसल कर तालाब के भीतर घुस गया। घटना के वक्त तालाब पर रवि की भाभी समेत कई लोग स्न्नान कर रही थे। रवि को तालाब में डूबते देख उसकी भाभी समेत कई लोग मदद के लिए चिल्लाएं। हल्ला सुनकर ग्रामीणों की भीड़ तालाब के समीप जुट गई।

इस दौरान गांव के कुछ युवक तालाब में घुस कर रवि के शव को खोजने का प्रयास किया। लेकिन एक घंटे के मेहनत के बाद भी उसके शव को खोजना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद लोकायनयनपुर पुलिस के सुझाव पर मेढ़ को काटकर पानी निकाला गया। तो शव का पता चला। पानी निकलने के बाद मृतक के शव को तालाब से निकाला गया। इस बीच मृतक की पत्नी भी तालाब पहुंची, और पति के शव को देखकर बेहोश हो गई। इधर लोकायनयनपुर पुलिस ने मृतक रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons