LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गावां में धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की अवैध कटाई, आरा मिलों की है चांदी

गिरिडीह। गावां वन प्रक्षेत्र के विभिन्न जंगलों में इन दिनों लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में लगे लॉक डाउन के कारण गावां वन क्षेत्र के अधिकारी भी इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिससे लकड़ी माफियाओं को पेड़ की अवैध कटाई और आरा मिल लाकर उसे चिरवाना आसान हो गया है। वन विभाग की इस ढिलाई के कारण प्रखंड के गावां व माल्डा में आरा मिलों का संचालन एक बार फिर शुरू हो गया है। इस समय गावां में दो व माल्डा में एक आरा मिल अवैध रूप से चल रहे हैं। जहां प्रतिदिन ट्रैक्टर व पीकअप वाहन से गावां व आस पास के जंगलों से पेड़ो को काट कर लाया जा रहा है। इनमें अधिकांश सखुआ व अन्य किमती लकड़ियां शामिल होती है। जानकारी के अनुसार अब तक गावां के जंगलों से हजारों पेड़ों की अवैध कटाई की जा चुकी है जिससे जंगलों के अस्तित्व पर ही नहीं बल्कि पर्यावरण पर भी खतरा मंडराने लगा है।

जल्द होगी कार्रवाई

इस संबंध में गावां वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि आरा मिल के संचालकों को कई बार चेतावनी दी गई है। वहीं कई पर कार्रवाई भी की गई है। कहा कि कार्रवाई के कारण ही अबतक आरा मिल बंद थे। बताया कि आरा मिलों के पुनः संचालन की बात उनके समक्ष आई है। वे जल्द ही इस पर कार्रवाई करेंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons