LatestNewsकोडरमागिरिडीहराँची

मुफ्फसिल थाना इलाके में लगातार घटनाएं हो रही है, बावजूद गिरिडीह पुलिस नाकाम पदाधिकारी को बनाएं हुए है थाना प्रभारीः युवा शक्ति

युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किया सीएम हेंमत समेत जिला प्रशासन का पुतला दहन

रंजीत हत्याकांड का गुनहगार जावेद का अब भी इलाके में चल रहा है कई अवैध खंता

गिरिडीहः
ग्राफिक्स डिजाईनर रंजीत साव और मुस्कान हत्याकांड के गुनहगारों को पकड़ने में नाकाम व गिरते कानून-व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया गया। युवा शक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शाम शहर के झंडा मैदान से जुलूस निकाला। और मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के साथ गिरिडीह जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी किया। युवा शक्ति के कार्यकर्ता झंडा मैदान से हेंमत सोरेन और स्थानीय प्रशासन का पुतला लिए निकले। और शहर भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम सोरेन के साथ प्रशासन और विधायक सोनू के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हाथों में कई नारों से लिखे तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ शहर के टावर चाौक पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने दोनों पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाौपट हो चुका है। सीएम चुप है तो पुलिस प्रशासन भी खामोश है। एक नाकाम पुलिस पदाधिकारी को मुफ्फसिल थाना प्रभारी पद पर रखे रहने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में गुस्सा दिखा। पुतला दहन में विहिप, बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद् के राजा प्रजापति, रोशन सिंह, कुमार सौरभ, सोनू कुमार, जैकी रजक, कुंदन केसरी, बाबू बंगाली, सुमित साहु, दीपक ठाकुर, राहुल मंडल समेत कई मौजूद थे।


इधर रंजीत हत्याकांड की घटना को हुए छह दिन तो मुस्कान हत्याकांड के घटना को हुए करीब 20 दिन गुजरने को है। लेकिन दोनों हत्याकांड में मुफ्फसिल थाना पुलिस के हाथ खाली है। रंजीत हत्याकांड का मुख्य गुनहगार का पता भी पुलिस अब तक नहीं लगा पाई है। परिजनों से लेकर कई समाजिक संगठनों का आक्रोश अब गिरिडीह पुलिस के प्रति बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि स्थानीय पुलिस पर कोयला और पत्थर तस्करों से खुलेआम पैसे लेने का आरोप लगना शुरु हो चुका है। वैसे महेशलुंडी के स्थानीय लोगों के बीच अब यह भी चर्चा शुरु हो चुकी है कि रंजीत हत्याकांड के मुख्य गुनहगार जावेद का कई अवैध खंता धोबीडीह गांव में चल रहा है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि लोगों के इन आरोपों का एक अर्थ यह भी निकल कर सामने आ रहा है कि पुलिस सब बातों को जानते हुए भी चुप बैठी है। क्योंकि धोबीडीह गांव में एक-दो नहीं। बल्कि, ग्रामीणों की मानें तो जावेद का पांच खंता इसी मुफ्फसिल थाना इलाके में चल रहा है। बहरहाल, लगातार हो रहे हत्या की घटनाओं से लोगों का आक्रोश भी बढ़ना शुरु हो गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons