LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

रिश्तेदार से मिलने नवजीवन आ रही महिला के पांव को हाइवा ने कुचला

तेलोडीह के पास हुई घटना, महिला का काटा गया एक पांव, रेफर

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह में मंगलवार को मालवाहक वाहन हाईवा के चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला राजकुमारी देवी को अपना एक पांव गंवाना पड़ा। जानकारी के अनुसार पीड़िता राजकुमारी देवी बाईक से अपने पति महेश कुशवाहा के साथ झारखंडधाम से शहर के नवजीवन नर्सिंग होम आ रही थी। नर्सिंग होम में राजकुमारी देवी का कोई रिश्तेदार भर्ती था। जिसे देखने के लिए वह नर्सिंग होम पहुंच रही थी। यही नही नर्सिंग होम के बाद दोनों पति-पत्नी को अपनी बेटी को लेने शहर के अरगाघाट भी जाना था। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी जब बाईक से तेलोडीह गांव पहुंचे तो तेलोडीह से गुजर रहे हैवी वाहन हाईवा से महेश कुशवाहा के बाईक का टक्कर हो गया।
इस टक्कर में महेश कुशवाहा को मामूली चोटें आई। वहीं उनकी पत्नी राजकुमारी देवी के दोनों पांव पर हाईवा का चक्का चढ़ गया। इसे राजकुमारी देवी के दोनों पांव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से राजकुमारी देवी को पति ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पीड़िता की जान बचाने के लिए उसका एक पांव अस्पताल में ही काट दिया। जबकि दुसरे पांव को सुरक्षित करने के लिए चिकित्सकों ने महेश कुशवाहा को तुंरत रांची रेफर कर दिया। चिकित्सकों के सुझाव पर महेश कुशवाहा पत्नी को लेकर रांची चले गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons